Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचौबीस घंटों के अंदर तीन शव मिलने से सनसनी

चौबीस घंटों के अंदर तीन शव मिलने से सनसनी


जलालपुर, अम्बेडकरनगर। जलालपुर सीओ सर्किल मे महज चौबीस घंटे के भीतर तीसरा शव बरामद होने से हडकंप मच गया। जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बेगीकोल में मंजूषा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के कुछ चरवाहों की नजर उस समय शव पर पड़ी जब वे जानवरों को धोने हेतु नदी में पहुंचे। शव देखते ही सभी दंग रह गए। ग्राम प्रधान विनय कुमार की सूचना पर उप निरीक्षक जंगेश हुसैन के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव तीन,चार दिन पुराना लग रहा है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments