Monday, May 20, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल सिंह का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल सिंह का निधन

Ayodhya Samachar

अम्बेडकर नगर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कटेहरी के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह के निधन से कांग्रेस परिवार की अपूरणनीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई असंभव है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित शोकसभा को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि अनिल सिंह ने युवावस्था से कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर जिम्मेदारी निभाई। कटेहरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सिंह के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अध्यक्षता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा के संचालन में शोकसभा हुई ,समस्त कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रख मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 पूर्व जिलाध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि अनिल सिंह के निधन पर ईश्वर उन्हे अपनी गति प्रदान करें और पूरे परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। शोकसभा में प्रमुख रूप से डा विजय शंकर तिवारी,सुखीलाल वर्मा ,गुलाम रसूल छोटू, ललित कुमार श्रीवास्तव, रवीश शुक्ला,अवधेश कुमार मिश्रा,दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ,मस्तराम शर्मा, आशुतोष मिश्रा,नंद कुमार गुप्ता ,छोटेलाल भगत, सुरेश सोनकर, ओम प्रकाश उपाध्याय, नफीस अहमद,विशाल पांडेय, रामजी मौर्य।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments