Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्व स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के समाजकार्य विभाग में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एमएसडब्ल्यू के समन्वयक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन 1948 में हुआ। तभी से हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2024 का वर्ल्ड हेल्थ डे का थीम है मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार। विश्व में स्वास्थ्य समस्याओं और उनसे जुड़ी हुई चुनौतियों से निपटने के लिए यह थीम बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य हर किसी को हर जगह जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य शिक्षा और उससे संबंधित जानकारी मिलती रहे।

       संगोष्ठी में डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि एक सफल समाज का निर्माण तभी हो सकता है जब समाज स्वस्थ हो। अच्छे स्वास्थ्य को हम खरीद नहीं सकते हैं, लेकिन इसे व्यायाम, योग और संतुलित आहार से प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में डॉ. प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस लोगों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण दिवस है। यह दिवस स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर पल्लव पांडेय, सीमा तिवारी, स्वतंत्र त्रिपाठी और सुमित, वात्सल्य, साक्षी, समृद्धि, तनु, अनुराधा, प्रशांत कुमार, सिद्धि एहतेशाम, रंजीत, अमन, यशस्वी, सत्यम सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments