Friday, March 6, 2026
HomeHomeस्व महेश कुमार पाण्डेय की तीसरी पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित

स्व महेश कुमार पाण्डेय की तीसरी पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित

कौशाम्बी। सिराथू कस्बे स्थित सावित्री गोशाला के संस्थापक स्व महेश कुमार पाण्डेय की तीसरी पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में पशु चिकित्साधिकारी डा एके सागर व विशिष्ट अतिथि श्रीश्याम शक्ति गोशाला समिति के संचालक प्रवीण दूबे रहे। संचालन चन्द्रमणि मिश्र ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने स्व महेश पाण्डेय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किया। स्व महेश पाण्डेय की धर्मपत्नी ममता पाण्डेय को सभी ने सम्मानित किया। श्याम शक्ति गोशाला समिति के संचालक प्रवीण दूबे ने कहा कि गौसंरक्षण व संवर्धन के लिए सभी को आगे आना चाहिए। सावित्री गोशाला के संस्थापक स्व महेश कुमार पाण्डेय गौसेवकों के लिए पथ प्रदर्शक है। समाज अगर जागरुक होगा तो गोशालाए स्वतः स्वावलम्बी हो जाएगी। गौशाला में बने उत्पादों को हर व्यक्ति स्वयं खरीदने व दूसरो को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प ले तो छुट्टा गोवंशों की समस्याएं स्वतः समाप्त हो जाएगी। इस अवसर पर उप श्रम आयुक्त प्रयागराज राजेश मिश्र, गंगा सेविका समिति की संयोजिका नीलम पाल, जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी, रमाकांत मिश्र, चाइल्ड हेल्पलाइन के निदेशक अजीत राय, वृद्धाश्रम के संचालक आलोक रॉय, नगर पालिका मंझनपुर के अधिशासी अधिकारी अनूप रॉय, श्रम न्यायालय लखनऊ के पीठासीन अधिकारी बीके रॉय गोमती सेवा संस्थान के अध्यक्ष विनय कुमार पाण्डेय मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments