Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हुई गोष्ठी, वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को किया...

स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हुई गोष्ठी, वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को किया गया सम्मानित


अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी की 44 वीं स्थापना दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में झंडा फहराते हुए जन सम्पर्क किया गया।भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा के वरिष्ठतम भाजपा कार्यकर्ताओं का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।मिष्ठान वितरण एवम गोष्ठी आयोजित कर भाजपा की स्थापना और भाजपा के शिखर पुरुष डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राजनैतिक संघर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला गया।

        भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह और गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के व्यक्तित्व,कृतित्व और अप्रत्यम नीतियों और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बन सकी है। कहा कि डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी अप्रत्यम योग्यता के बल पर ही 33 वर्ष की अल्प आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए थे।राजनीति में सरकार की नीतियों का विरोध मुखर्जी जी तथ्य के आधार पर ही करते थे। कहा कि संगठन के कार्यों को कार्यकर्ता अपने परिवार के कार्य की तरह करता है।मुखर्जी जी कुशल राजनेता,बड़े शिक्षाविद और नेतृत्व करता थे।उन्होंने भाजपा के स्थापन दिवस की भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

         गोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,लोक सभा संयोजक अवधेश द्विवेदी,विधान सभा प्रभारी मनोज मिश्र,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने संबोधित किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक पंकज वर्मा ने किया।

        भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधान सभा प्रत्याशी डाक्टर शिव पूजन वर्मा,पूर्व जिला मंत्री बहाऊ सुमन को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।अस्वस्थता के कारण कार्यालय पर नहीं पहुंचे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजित राम त्रिपाठी एवम वरिष्ठ कार्यकर्ता डाक्टर आनंद बहल को उनके आवास पर जाकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने सम्मानित किया।भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र में विशाल मोटर साइकिल यात्रा निकाली गई।जिला कार्यालय सहित विधान सभाओं के कार्यालय में भी साज सज्जा का कार्य हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments