Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि संगोष्ठी का हुआ आयोजन

प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि संगोष्ठी का हुआ आयोजन


अयोध्या। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। उक्त अवसर पर गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया। जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत रहते थे तथा अपने प्रधानमंत्री काल में उन्होंने एक सशक्त भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू शुरू से ही गांधीजी से प्रभावित रहे और 1912 में कांग्रेस से जुड़े। 1920 के प्रतापगढ़ के पहले किसान मोर्चे को संगठित करने का श्रेय उन्हीं को जाता है। 1928 में लखनऊ में साइमन कमीशन के विरोध में नेहरू घायल हुए और 1930 के नमक आंदोलन में गिरफ्तार हुए। उन्होंने 6 माह जेल काटी। 1935 में अलमोड़ा जेल में ’आत्मकथा’ लिखी।

                  महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने पंडित नेहरू को याद करते हुए कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया।

गोष्ठी को पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने भी सम्बोधित किया। मौके पर पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष अशोक कनौजिया, राजकुमार पांडे, प्रेम कुमार पांडे, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा, छविराज यादव, अशोक कुमार राय, देव कुमार वर्मा,धर्मेंद्र सिंह फास्टर धीरेंद्र सिंह बबलू,सुरजीत, अरुण साहू आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments