Wednesday, September 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सेमिनार व मौन जुलूस आयोजित

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सेमिनार व मौन जुलूस आयोजित

अंबेडकर नगर । भारत की विभाजन से बने पाकिस्तान की बंटवारे के दौरान लाखों लोगों की हत्या,सांप्रदायिक नरसंहार और अमानवीय हिंसा के पीड़ितों को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस घोषित किया था। गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में विभाजन विभीषिका दिवस पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह की उपस्थिति और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में प्रदर्शिनी,सेमिनार और मौन जुलूस सम्पन्न हुई।
अटल भवन में विभाजन पर सेमिनार को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अंग्रेजों ने योजना बद्ध तरीके से देश को बांटने के अभियान में सत्ता दिलाने के लालच में कांग्रेस और जिन्ना को शामिल कर देख का बंटवारा करवा दिया। देश की बंटवारे में बने पाकिस्तान के मुस्लिमों ने हिंदुओं के साथ भयानक अत्याचार करते हुए लाखों लोगों के हाथ पैर काट कर हत्या की और हिंदु महिलाओं के साथ बलात्कार किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता के लिए हिंदुओं की परवाह किए बिना देश का बंटवारा करवा दिया। कहा कि बंटवारे के समय पाकिस्तान में 22% हिंदू परिवार थे लेकिन आज वहां केवल 2 % ही हिन्दू परिवार बचे हैं। आज भी कांग्रेस सत्ता पाने की लालच में देश में हिंदू मुस्लिम में बांटने का काम कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में जाने जा रहे हैं।
सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा सामाजिक सेवा और सामाजिक समरसता का एक राजनैतिक दल है। भारत की विभाजन के साथ देश ही नहीं देश की संस्कृति और सम्मान के बंटवारे जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। विभाजन के दौरान अमानवीय कृत्यों की पराकाष्ठा, व्यापक नरसंहार को याद करने की दृष्टि से उस पर प्रकाश डालने के लिए भाजपा विभाजन स्मृति दिवस मनाती है।
कार्यक्रम संयोजक बाबा राम शब्द यादव के संचालन में सम्पन्न सेमिनार में पूर्व विधायक जय राम विमल,युवा वक्ता सतपाल पटेल, विभाजन विस्थापित परिवार के सुशील बरियानी ने भी अपने विचार रखे। आभार कार्यक्रम सह संयोजक डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया।
जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जिला कार्यालय में सम्पन्न सेमिनार के बाद पटेल नगर से कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर मूर्ति तक निकली मौन जुलूस में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल, ब्लॉक प्रमुख आनंद वर्मा,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,दीपक तिवारी, सुनील पासवान,राम बक्श सिंह, अशोक उपाध्याय,नंद कुमार तिवारी राना,राम किशोर राजभर,डॉ शिव पूजन वर्मा,दशरथ यादव,प्रणव पाण्डेय, संजय तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments