Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएनईपी के तहत सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, कुलपति ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

एनईपी के तहत सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, कुलपति ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अंतर्गत संचालित स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं को निर्बाध और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की है।

कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने परीक्षा शुरू होने के बाद संबद्ध सात जनपदों के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, सीटिंग प्लान, परीक्षा सामग्री तथा अनुशासनात्मक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से सभी 508 परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। कुलपति ने कंट्रोल रूम पहुँचकर कैमरा फीड की स्थिति देखी और आवश्यक निर्देश दिए।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है। एनईपी पैटर्न के अनुसार परीक्षा प्रणाली में कई सुधार लागू किए गए हैं जिससे छात्र मूल्यांकन अधिक प्रभावी और पारदर्शी हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments