◆ प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के आधार पर शिक्षक करेंगे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
◆ धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बनायी गई है एक दिवसीय टीम
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट 12 सितम्बर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देगा। सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षक समस्याओं के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। संचालन जिला मंत्री अमरनाथ सिंह ने किया।
जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि शिक्षा भवन में लंबित शिक्षक समस्याओं का निस्तारण संगठन त्वरित गति से करने का प्रयास कर रहा है और अधिकतर समस्याओं का निस्तारण संगठन के माध्यम से हो भी रहा है।
नगर मंत्री एपी दुबे ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के अनुसार 12 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। प्रधानाचार्य सुशील सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियो की एक टीम गठित की गई है, जो विद्यालयों का भ्रमण करके शिक्षकों-शिक्षिकाओं से भारी संख्या में प्रतिभाग़ करने के लिए निवेदन करेंगी। जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र बताया कि धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन सभी पदाधिकारी करते हुए 12 सितंबर को आयोजित धरने को सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करें। बैठक में कार्यकारी जिला अध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने सभी को अवगत कराया कि धरने को सफल बनाने के लिए पूरे जनपद के विद्यालयों का भ्रमण तीन सितंबर से प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में सर्वेंद्र विक्रम सिंह, डॉ रंजीत सिंह, चंद्रकमल वर्मा, रणधीर सिंह, आशीष सिंह, गोपाल, जयप्रकाश चौरसिया, रविंद्र कुमार सिंह, दिलीप द्विवेदी, सुरेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।