Saturday, March 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगन्ने के खेत से जंगल तक खोज, जंगली जानवर नहीं आया हाथ

गन्ने के खेत से जंगल तक खोज, जंगली जानवर नहीं आया हाथ


अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खेंवार में जंगली जानवरों की दहशत से ग्रामीण भयभीत हैं। मंगलवार दोपहर कुछ ग्रामीणों ने गांव के पूरब दिशा में जंगली जानवर देखे जाने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्परता के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर गन्ने के खेत और आसपास के जंगल में कांबिंग की, लेकिन जंगली जानवर का कोई सुराग नहीं मिला।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि गश्त जारी रहेगी और ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि रविवार देर रात अज्ञात वन्य जीव कई पशुपालकों के सरिया (पशुशाला) में घुस आया था और कई बकरियों को अपना शिकार बना लिया था। ग्रामीणों के अनुसार, घटना रात के अंधेरे में हुई थी। सुबह जब पशुपालक अपने सरिया में पहुंचे तो कई बकरियां गायब थीं। इनमें से ग्रामीण राममनोरथ की तीन बकरियां लापता थीं—एक बकरी मृत अवस्था में मिली, दूसरी खेत में घायल पाई गई, जबकि तीसरी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग ऐसे घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए, ताकि मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments