Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण प्रारंभ

राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण प्रारंभ

0

जहाँगीरगंज अंबेडकर नगर। राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज में स्काउट और गाइड का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 19 अगस्त से प्रारंभ हुआ, जो 21 अगस्त तक चलेगा। इस प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को स्काउट और गाइड से जुड़ी बहुआयामी गतिविधियों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन ट्रेनिंग काउंसलर गौरव गोस्वामी ने प्रतिभागियों को स्काउट और गाइड की उपयोगिता, सेवा कार्यों तथा अनुशासन की भावना पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव ने स्काउट और गाइड के ऐतिहासिक महत्व और समाज में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्काउट और गाइड छात्रों में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करता है। इस दौरान विगत वर्ष 2024 में प्रथम सोपान का सफल प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य ने शिक्षकों मुकेश कुमार, राम जतन वर्मा, प्रदीप कुमार, क्षमा पटेल और मयंक राय के सहयोग से विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन 21 अगस्त को होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रधानाचार्य और शिक्षक अतिथि स्वरूप उपस्थित रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version