Friday, March 6, 2026
HomeNewsविज्ञान माडल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञान माडल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


 अंबेडकर नगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन डा. गणेश कृष्ण जेटली इण्टर कालेज अकबरपुर के प्रांगण में किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों ने नये विचारों को माडल के रुप में उतार कर तकनीकी का संदेश दिया है। विज्ञान माडल का मूल्याकंन कृषि विज्ञान केन्द्र पांती के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. राम जीत, डा. प्रदीप और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. पुनीत जोशी व डा आर. सी. पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक निरंजन लाल ने बताया कि 57 विद्यालयों के कक्षा 09 से 12 तक के 121माडल प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी द्वारा सभी को विकसित भारत संकल्प का शपथ दिलाया गया। मंच का संचालन यूथ आइकन प्रवीण कुमार गुप्ता व संजय तिवारी द्वारा किया गया। बाल वैज्ञानिकों के पंजीकरण आदि कार्यों में चन्द्रभान, नरेन्द्र कुमार भारती, दिनेश यादव, सुशील कांत दुबे, अखिलेश कुमार, श्याम मोहन पटेल, लवकुश, सत्यवती आदि शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments