Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविद्यालय में उत्कृष्ट स्थान लाने पर विद्यालय प्रबंधक ने आनंद शुक्ला का...

विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान लाने पर विद्यालय प्रबंधक ने आनंद शुक्ला का किया सम्मानित


मिल्कीपुर, अयोध्या। अयोध्या जनपद के सोहावल तहसील अंतर्गत डेवढ़ी बाजार में स्थित ब्राइट कैरियर इंटर कॉलेज में सभी विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान लाने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा 9 के छात्र को सम्मानित किया गया। हालांकि पूरे विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान लाने वाले कक्षा 9 के छात्र आनंद शुक्ला का सपना भविष्य में आईएएस बनने का है। जो अभी से ही आईएएस की तैयारियों में जुट गया है।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोहावल तहसील के डेवढ़ी बाजार में स्थित ब्राइट कैरियर इंटर कॉलेज की पूरे क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान है। इसी विद्यालय में आनंद शुक्ला कक्षा 9 का छात्र है। जो सभी विषयों में शत-प्रतिशत अंक लाकर पूरे विद्यालय में अपना तथा माता-पिता का नाम रोशन किया है। छात्र आनंद शुक्ला मिल्कीपुर तहसील के कुरावन पूरे भगेड़वा गांव का निवासी है। छात्र के पिता विश्वनाथ शुक्ला पश्चिम रेलवे मुंबई में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है तथा माता जय श्री शुक्ला गृहणी है। आनंद शुक्ला द्वारा सभी विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने तथा पूरे विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान लाने पर विद्यालय के प्रबंधक अवनीश सिंह ने गोल्ड मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। वही छात्र आनंद शुक्ला ने अपने कामयाबी का श्रेय माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments