Saturday, March 7, 2026
HomeNewsराम राम बोलकर अम्मी अब्बू ने अयोध्या के लिए किया विदा :...

राम राम बोलकर अम्मी अब्बू ने अयोध्या के लिए किया विदा : शबनम शेख


◆ मुम्बई से 40 दिन की यात्रा करके अयोध्या पहुंची शबनम शेख का हुआ स्वागत


◆ मंगलवार को राममंदिर में दर्शन करेंगी, कहा कि पूरी होगी तपस्या


अयोध्या। तीन दोस्तों ने अयोध्या जाने का प्लान बनाया था। 500 साल बाद राम जी आ रहे है तो दर्शन करना चाहिए। दोस्तो के पूछने पर हमने भी कहा कि राम जी हमारे भी है हम भी दर्शन करने जाएंगे। अयोध्या जाने के बारें में अम्मी अब्बू से एक बार ही बोला। उन्होंने राम राम व दुआ सलाम बोल कर विदा किया। उक्त बातें मुम्बई से पैदल यात्रा के माध्यम से रामनगरी पहुंची शबनम शेख ने कही। अयोध्या पहुंचने पर उनका कई जगह स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि 21 दिसम्बर को मुम्बई से यात्रा शुरु की थी। 40 दिन में अयोध्या पहुंची। कही कोई दिक्कत नहीं हुई। बहुत सनातनी भाईयों ने स्वागत किया। हनुमान जी का झंडा साथ लेकर चल रही थी। बुरे लोग विरोध करते है अच्छे लोग शांत रहते है।
परमहंसाचार्य ने भेंट किया रामलला का चित्र
जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने शबनम को रामलला का चित्र भेंट किया। शबनम का जगह-जगह पर स्वागत हुआ। शबनम ने कहा कि यहां आकर आनंद महसूस कर रही हूं। इतने दिनों की तपस्या कल पूरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments