Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस के संविधान बचाओ - कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर किया तीखा...

कांग्रेस के संविधान बचाओ – कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर किया तीखा प्रहार


◆ शगुन मैरिज लॉन में जुटे कांग्रेस नेता, बोलेः संविधान की रक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी


अयोध्या । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शुक्रवार को गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित शगुन मैरिज लॉन में संविधान बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वर चंद्र जायसवाल ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह और संचालन राजू सैनी ने किया।

सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा सरकारों पर संविधान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज लोकतंत्र के सबसे मजबूत स्तंभ को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा, केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें संविधान को खिलौना समझकर चल रही हैं। चहेते पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीबों के अधिकारों का हनन हो रहा है।

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने चेताया, कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है। पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा, अगर संविधान बचाना है तो भाजपा की नीतियों का विरोध जरूरी है। कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा, भारतीय संविधान ही लोकतंत्र की आत्मा है। भाजपा के शासन में इसकी आत्मा को कुचला जा रहा है। इसे बचाना हमारी प्राथमिकता है।

सम्मेलन में रामदास वर्मा, सियाराम वर्मा, कर्मराज यादव, अनिल तिवारी, मो. इकबाल, शकील अहमद, प्रदीप वर्मा, दयाशंकर तिवारी, आशीष गुप्ता, अनंत राम, रमशंकर तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments