Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामण्डलायुक्त तथा जिलाधिकारी कार्यालय में मनाई सरदार पटेल की जयंती

मण्डलायुक्त तथा जिलाधिकारी कार्यालय में मनाई सरदार पटेल की जयंती


अयोध्या । कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार तथा मण्डलायुक्त कार्यालय में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया। मण्डलायुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त प्रशासन अजयकान्त सैनी ने सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल जी के आदर्शों को जीवंत बनाए रखना है। देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखने हेतु सभी को मिलकर कार्य करें और देश को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु तेजी से विकास कार्यो को आगे ले जायें। उनके आदर्शों और पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके बाद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी गयी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था, अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विशेष कार्याधिकारी जिलाधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, नासिर कलेक्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी सरदार पटेल जी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

      तथा उनके विचारों पर चलने का आहवान किया गया। इस अवसर पर आयुक्त कार्यालय के कर्मचारीगण, सहायक गण के अलावा अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने भी भाग लिया। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में याद किया गया तथा सभी कर्मचारियों को शपथ दिलायी गयी। उक्त अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक श्री राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त श्री अरविन्द चन्द्र जैन, उप सूचना निदेशक डा0 मुरलीधर सिंह सहित अन्य विभाग के अधिकारीगण, सहायक गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments