Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दीक्षांत समारोह में सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र का परचम, तीन विद्यार्थियों...

दीक्षांत समारोह में सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र का परचम, तीन विद्यार्थियों ने प्राप्त किए कुलाधिपति स्वर्ण पदक

0

अयोध्या। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर स्थित सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र के लिए 31वां दीक्षांत समारोह गौरव का पल बनकर आया, जब केंद्र के तीन परास्नातक विद्यार्थियों ने कुलाधिपति स्वर्ण पदक अर्जित किए। लोक नीति एवं शासन विषय में आनिमेष रमेश त्रिपाठी, अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय में उपासना सिंह और रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विषय में शरद त्रिपाठी ने यह उपलब्धि हासिल की।
समारोह में तीनों विद्यार्थियों ने अपने कुलाधिपति स्वर्ण पदक राज्यपाल से प्राप्त किए। इस अविस्मरणीय क्षण को साझा करते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि राज्यपाल के हाथों पदक प्राप्त करना उनके जीवन का सबसे गौरवशाली अनुभव रहा। दोनों ने अपने-अपने पदक अपने माता-पिता और गुरुजनों को समर्पित करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता परिवार के त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं थी। केंद्र के शिक्षक डॉ अंकित मिश्र व डॉ शिवांश कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version