Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअखंड रामायण व दुर्गासप्तशती के पाठ की सरकारी पहल का संतो महंतो...

अखंड रामायण व दुर्गासप्तशती के पाठ की सरकारी पहल का संतो महंतो ने किया स्वागत

अयोध्या। नवरात्रि व रामनवमी पर अखंड रामायण पाठ, दुर्गा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती करवाने की सरकारी पहल का रामनगरी के संतो-महंतों ने सराहना किया है। अयोध्या हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने योगी आदित्यनाथ सरकार के दुर्गा सप्तशती वा रामचरित मानस के पाठ कराए जाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे सकारात्मक ऊर्जा के साथ प्रदेश की जनता का विकास होगा। कुछ लोगो को यह फैसला पसंद नहीं उनके पेट में दर्द वह सब कालनेमी जो रामचरित मानस को जलाने का काम करते है।
रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्किराम ने कहा कि पूरी दुनिया देख रही है कि सनातन धर्म का वर्चस्व पूरे विश्व में बढ़ रहा, हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी यहां निर्णय सराहनीय है। उन्होंने कहा जिन लोगों ने रामचरितमानस का अपमान किया था उन सभी पर यहां करारा तमाचा है। खंडेश्वरी मंदिर के महंत दिलीप दास त्यागी ने भी योगी आदित्यनाथ के इस कार्य सराहनीय की है। उन्होंने कहा अपने पद और गरिमा के अनुसार या बहुत अच्छा निर्णय लिया है। तो वही तीर्थ पुरोहित पंडा समाज के महामंत्री राजेश पांडे ने खुशी व्यक्त की है। उन्होने कहा कि जिस तरह से योगी आदित्यनाथ की भावना, आस्था औऱ अयोध्या से लगाव है उनको तीर्थ पुरोहित पंडा समाज की औऱ से उनको बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments