Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रणव युक्त संजीवनी महामृत्युंजय महामंत्र से किया आहुति अर्पित

प्रणव युक्त संजीवनी महामृत्युंजय महामंत्र से किया आहुति अर्पित

अयोध्या। रामनगरी में रामादल ट्रस्ट मुख्यालय पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमित चैत्र नवरात्रि महापर्व से चल रहे भगवती बगलामुखी माताजी के सवा करोड़ अमोघ महामन्त्रों की यज्ञाहुति में श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने पहुंचकर प्रणव युक्त संजीवनी महामृत्युंजय महामंत्र से आहुति अर्पित कर प्रधानमंत्री मोदीजी के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु जीवन दिव्य चिर यौवन की कामना के साथ ही विरोधियों के समूलनाश की प्रार्थना करते हुए अमोघ बगला ब्रह्मास्त्र महामंत्र से आहुति दी। जानकारी देते हुए अनुष्ठान के संयोजक पण्डित कल्कि राम ने बताया कि श्रीराम लला की सेवा से सीधे प्रधानमंत्री मोदीजी के लिए चल रहे धार्मिक अनुष्ठान को लेकर ही राम की पैड़ी पर निर्मित सिद्ध यज्ञशाला पहुंचकर पुजारी श्रीसत्येन्द्रदासजी ने धार्मिक महायज्ञ की सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि लगातार 8 वर्षों से चल रहे धार्मिक आयोजन का प्रभाव आज साफ दिख रहा है, मोदी योगी के विरोधियों का नाश होना सुनिश्चित है। मन्त्रों की शक्ति का वर्णन नही किया जा सकता इसकी महिमा अनन्त अपरम्पार है इस महायज्ञ का पूरा फल योगीजी और मोदीजी को मिल रहा है इसमें रत्तीभर भी सन्देह नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments