Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंजय निषाद बोले कि कार्यकर्ता के पास जीत का समीकरण होगा तो...

संजय निषाद बोले कि कार्यकर्ता के पास जीत का समीकरण होगा तो भाजपा से करेंगे डिमांड

अयोध्या । निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डा संजय निषाद का कहना है कि चुनाव में हमारे कार्यकर्ता के पास अगर जीत का समीकरण होगा तो भाजपा से डिमांड कर उसे जिताने का प्रयास करेंगे। क्योकि पार्टी चुनाव लड़ने के लिए ही बनी होती है।

उन्होने कहा कि डंडे से नहीं डण्डे से हिस्सा मिला। हम चाहते है कि जिस झण्डे के नीचे आये है वहां सभी की हिस्सेदारी तय हो। गांव में जो गरीब रहते है सभी की। और हिस्सा धीरे धीर मिला शुरु हो गया है। पिछले सरकारों ने शिकार बनाया आज भाजपा सभी को हिस्सेदार बना रही है। मत्स्य विभाग अलग करके, मछुआ दुघर्टना बीमा का लाभ व कृषि का दर्जा देकर, जिनके बाद खेत नहीं है उनको भी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ देकर, 16 हजार लोगो को लाभान्वित किया गया। मछुआ कल्याण कोष की स्थापना की गयी है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार की व्यवस्था की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments