Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव

आलापुर अंबेडकर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। जहांगीर गंज थाना क्षेत्र के मखदुमपुर निवासी संगीता पत्नी राकेश निषाद का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। घर वालों ने उसे लटकता देखा तो चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुन दौड़े आस पास के लोगों ने उसे इस उम्मीद से नीचे उतारा की उसकी सांसे चल रही हो लेकिन ऐसा नहीं हो सका। विवाहिता की मौत हो चुकी थी। थाना अध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि पंचनामा भरा जा रहा है शव को पोस्टमार्टम भेजा जाएगा। घटना की जानकारी की जा रही है। किसी के खिलाफ अभी कोई तहरीर नहीं मिली है यदि शिकायत पत्र मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments