अंबेडकरनगर। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के आयोजन को देखते हुए शासन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में बदलाव किया है। अब यह कार्यक्रम माह के प्रथम शनिवार 6 सितंबर के स्थान पर 8 सितंबर, सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश के 48 जनपदों में एक साथ होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके क्रम में जिले में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस आठ सितंबर को आयोजित होगा