Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनसमस्याओं के निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन


अम्बेडकर नगर। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आम जन की समस्याओं को गम्भीरता से सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल दिया।

तहसील भीटी में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां कुल 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष संबंधित विभागों को प्रेषित किए गए। आलापुर तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 46 प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें से 06 का तत्काल समाधान कराया गया। अकबरपुर तहसील में 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण हुआ। टांडा तहसील में कुल 17 प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें से 03 का निस्तारण उसी समय किया गया। वहीं, जलालपुर तहसील में 57 प्रार्थना पत्र दर्ज हुए, जिनमें से 07 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना ही अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments