Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसम्मनपुर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी के सख्त रुख से मचा हड़कंप

सम्मनपुर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी के सख्त रुख से मचा हड़कंप


अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिसिंग में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए सम्मनपुर थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। यह कदम एक किशोरी के गायब होने के मामले में पीड़ित परिजनों की शिकायत पर समय से एफआईआर दर्ज न किए जाने और पूर्व में भी लगातार लापरवाही के आरोपों के मद्देनज़र उठाया गया है।

बताया जा रहा है कि 16 जून को एक किशोरी रहस्यमय हालात में घर से लापता हो गई थी, जिसकी शिकायत लेकर पीड़िता की मां सम्मनपुर थाने पहुंची थी। लेकिन वीआईपी ड्यूटी का हवाला देकर न सिर्फ मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल की गई, चर्चा है कि थाने में मौजूद हेड मुहर्रिर अवधेश प्रसाद व उपनिरीक्षक सुरेन्द्र ने पीड़िता को थाने से लौटा दिया। आरोप है कि थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव को भी मामले की जानकारी दी गई थी, बावजूद इसके उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया।

गुरुवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिना किसी चेतावनी के सीधे कार्रवाई कर दी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने दो टूक कहा कि थानों में न्याय मिलने में देरी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

थाना प्रभारी के विरुद्ध पहले भी कई मामलों में लापरवाही के आरोप सामने आ चुके थे, लेकिन इस बार एसपी ने कड़ा संदेश देते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि पुलिसिंग में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य थाना प्रभारियों को भी अपने कार्यप्रणाली को सुधारने का सख्त संकेत मिल चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments