अयोध्या। समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता महासम्मेलन का अयोजन किया गया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव तथा संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा आज प्रदेश की सरकार से गरीब नौजवान किसान बेरोजगार दुकानदार सभी महंगाई से परेशान है और इन्हें छला जा रहा है। आज बुलडोजर की सरकार है दुकानों पर बुलडोजर चलाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उनको मुआवजे के नाम पर केवल मरहम लगाया जा रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है।



