Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासनबीम स्कूल की घटना को लेकर समाजसेवी ने चलाया जागरूकता अभियान

सनबीम स्कूल की घटना को लेकर समाजसेवी ने चलाया जागरूकता अभियान

अयोध्या। सनबीम  स्कूल की मृतक छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए समाजसेवी बुशरा अंजुम ने गुलाबबाड़ी में जागरूकता अभियान चलाया। समाजसेवी बुशरा अंजुम ने बताया कि ऐसी घटना आगे ना हो इसके लिए साधारण परिवार के लोगों को गुलाब बाड़ी में जागरूक करने का काम किया है। जितने लोग यहां पर आते हैं उनको मैंने जागरूक किया।वही कुछ लोगों ने पॉजिटिव जवाब दिया। जब हमने कुछ लड़कियों व महिलाओं से बात की तो उनके अंदर डर लगा कि अपने बच्चों को स्कूल भेजें या ना भेजें। स्कूल के टीचरों पर कैसे भरोसा करें। इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर कहा कि अच्छी तरह से छानबीन करके उन दोषियों को पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस जागरूकता अभियान में प्रांती, आरजू,अंतरा,लक्ष्मी,संजीव रावत, दीपक,समीर, सुल्तान फरहीन, नजमीन, रमसा, फैजान नौशाद, आर्यन, आदि छात्र छात्रा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments