Saturday, June 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालापरवाही पर तीन लेखपालों का रोका गया वेतन

लापरवाही पर तीन लेखपालों का रोका गया वेतन


◆  संपूर्ण समाधान दिवस में 1077 शिकायतें आईं, 104 का मौके पर हुआ निस्तारण


अयोध्या। जनपद की समस्त तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील बीकापुर में समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर विधायक बीकापुर डॉ अमित सिंह चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और उसके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अंत्योदय राशन कार्ड से संबंधित तीन प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने रामपुर के लेखपाल राकेश सिंह को अवैध अधिकरण पर कार्रवाई न करने पर, लेखपाल जजवारा अभिषेक भारती को खतौनी में नाम संशोधन न करने पर व लेखपाल सुल्हेपुर अतुल सिंह के द्वारा  पैमाइश कराकर कब्जा न दिलाने की शिकायत  पर कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए माह जून का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

तहसील बीकापुर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 350 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 42 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।  इसी क्रम में तहसील सोहावल में 183 शिकायतों में 17 शिकायतें, तहसील सदर में 174 शिकायतों में 15 शिकायतें, तहसील मिल्कीपुर में 244 शिकायतों में 20 शिकायतें तथा तहसील रूदौली में 126 शिकायतों में 10 शिकायतें का मौके पर निस्तारण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments