Saturday, May 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर 23 अधिकारियों का वेतन रोका

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर 23 अधिकारियों का वेतन रोका


अयोध्या । जनसुनवाई पोर्टल, आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 23 अधिकारियों पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सख्त कार्रवाई की है। समीक्षा बैठक में पाया गया कि कई अधिकारियों के निस्तारित प्रकरणों में शत-प्रतिशत आवेदकों ने असंतोष व्यक्त किया, जबकि शिकायतकर्ताओं से संपर्क का प्रतिशत भी 90 प्रतिशत से कम रहा।

जिलाधिकारी ने खान निरीक्षक अयोध्या, सम्पत्ति प्रबंधक उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद अयोध्या, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन अयोध्या, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग अयोध्या, प्रधानाचार्य प्राविधिक शिक्षा अयोध्या, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अमानीगंज, बाल विकास परियोजना अधिकारी तारून, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अयोध्या, प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अयोध्या, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, खंड विकास अधिकारी मया बाजार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मवई, तहसीलदार बीकापुर, प्रबंधक दुग्ध विकास विभाग अयोध्या, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अयोध्या, पशु चिकित्साधिकारी अमानीगंज, पशु चिकित्साधिकारी सोहावल, उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर, खंड विकास अधिकारी सोहावल, बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या, खंड विकास अधिकारी पूराबाजार, खंड शिक्षा अधिकारी बीकापुर तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी पूराबाजार का मई 2026 का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments