Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनए जोश के साथ साकेत कोचिंग का पुनः शुभारंभ, प्रतियोगी विद्यार्थियों में...

नए जोश के साथ साकेत कोचिंग का पुनः शुभारंभ, प्रतियोगी विद्यार्थियों में उत्साह की लहर


◆ यूपी टेट व सी टेट की तैयारी के लिए बनेगा फिर से मजबूत मंच, अतिथियों का स्मृति चिन्ह व साल भेंटकर हुआ स्वागत


अंबेडकर नगर। शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार करते हुए साकेत कोचिंग संस्थान ने रविवार को अपने भव्य पुनः शुभारंभ के साथ शैक्षणिक वातावरण को जीवंत कर दिया। अकबरपुर के अयोध्या मार्ग पर फायर स्टेशन के सामने स्थित कोचिंग संस्थान में क्षेत्र के शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ सर्वजीत त्रिपाठी, भाजपा जिला मंत्री विनय पाण्डेय, बी.ओ. हिमांशु मिश्रा एवं टी.एस.आई. जय प्रकाश यादव शामिल हुए। संस्था की ओर से सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह व साल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि सर्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर परिश्रम और अनुशासन ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की असली कुंजी है।

भाजपा नेता विनय पाण्डेय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह की संस्थाएं ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्र के युवाओं को बड़ा मंच प्रदान करती हैं, जहाँ से उनके सपनों को उड़ान मिलती है।

संचालक विवेक वर्मा ने कहा कि साकेत कोचिंग वर्षों से यूपी टेट एवं सी टेट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सफलता की राह दिखाती रही है। अब यह संस्था एक नए विज़न, आधुनिक शिक्षण तकनीक और अनुभवी शिक्षकों की टीम के साथ पुनः आरंभ की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक ट्रायल क्लासेस चलेंगी, जिसके बाद दोनों पालियों में नियमित कक्षाएं प्रारंभ होंगी।

शुभारंभ कार्यक्रम में वातावरण उत्साह और उमंग से भरा रहा। विद्यार्थियों ने नई शुरुआत को शिक्षा की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य और विद्यार्थियों की सफलता की कामना की। इस दौरान वहां शिक्षक अमित, बिहारी सर के अलावा अन्य शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments