Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंतो ने किया बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर को बर्खास्त करने की...

संतो ने किया बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर को बर्खास्त करने की मांग

अयोध्या। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान के बाद अयोध्या के साधु संतों में आक्रोश है। रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने इस बयान पर नाराजगी व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस का अपमान किया । उसे मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। सरकार से मांग करता हूं कि जो शिक्षा मंत्री होकर इस तरीके की बात करे उसे मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए। क्योंकि इसका प्रभाव पूरे देश में पड़ेगा।जो राम भक्त और रामायण का पाठ को अपना आदर्श ग्रंथ, धार्मिक ग्रंथ मानते हैं। उनके लिए रामचरितमानस एक बहुत बड़ा महत्व है।तो वही तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शिक्षा मंत्री पर 10 करोड़ का इनाम घोषित किया है उन्होंने कहा कि जो भी बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का जीभ काट कर लाएगा उसे 10 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए अगर इस प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई तो साधु संत चुप नहीं बैठेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments