Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सात सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

सात सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

0

आलापुर अंबेडकर नगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह के निर्देश पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में ग्रामीण पत्रकारों के कल्याण और सुरक्षा से जुड़ी मांगें उठाई गईं। इनमें लखनऊ में संगठन के लिए कार्यालय भवन का आवंटन, आयुष्मान भारत योजना और बीमा योजना का लाभ, बुजुर्ग पत्रकारों के लिए पेंशन, प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व राजपत्रित अधिकारी से जांच, तहसील स्तर पर नियमित बैठकें, दुर्घटना या आपदा में मृत पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता तथा फर्जी पत्रकारों पर कड़ी कार्रवाई जैसी माँगें शामिल हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामीण पत्रकार कठिन परिस्थितियों में भी लोकतंत्र की सशक्त धारा को जीवंत बनाए हुए हैं और उनकी समस्याओं पर शासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक शरीफ मसूदी, जिला उपाध्यक्ष लालमणि गोंड, महामंत्री मनोज मद्धेशिया, तहसील अध्यक्ष सईद अख्तर, योगेंद्र यादव, गिरिजा शंकर गुप्ता, अनीस मसूदी, रामबहादुर यादव, दिनेश वर्मा, तहसील महामंत्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव, संगठन मंत्री संजय शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, उपेन्द्र चौरसिया, राजकुमार मौर्य, रईस सिद्दीकी, रविन्द्र वर्मा, तहसील मंत्री वागीश त्रिपाठी, कृष्णा सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version