Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन की बैठक आगामी रविवार को

ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन की बैठक आगामी रविवार को


आलापुर अंबेडकर नगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन की एक बैठक आगामी रविवार को ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित में  आयोजित की गई है। उक्त जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में देश के विकास में ग्रामीण पत्रकारो की भूमिका पर एक परिचर्चा की जाएगी। बैठक में समस्त पत्रकार साथियों की उपस्थित अनिवार्य है। बैठक में पत्रकार साथियों को पहचान पत्र का वितरण और पत्रकार साथियों के समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष,साहित्यकार, पत्रकार डा उदयराज मिश्र जी उपस्थित रहकर पत्रकार साथियों को के साथ परिचर्चा में शामिल होंगे।  ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित देवरिया चौराहे के पूर्वी छोर पर सड़क से दक्षिण स्थित है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments