Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवैध खनन के खिलाफ अप्रैल से मई तक 44 वाहनों से 39.44...

अवैध खनन के खिलाफ अप्रैल से मई तक 44 वाहनों से 39.44 लाख रुपये की वसूली


अयोध्या। 1 अप्रैल से 30 मई के बीच अवैध खनन में संलिप्त 44 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 39.44 लाख रुपये की वसूली की गई है। जिला खनन अधिकारी आशीष द्विवेदी के अनुसार, कार्रवाई सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य न केवल अवैध खनन पर नियंत्रण पाना है, बल्कि राजस्व की हानि को रोकते हुए पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देना है।

जिला खनन अधिकारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि खनन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान जिन वाहनों को अवैध रूप से खनन सामग्री परिवहन करते पाया गया, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई और नियमानुसार जुर्माना वसूला गया। खनन अधिकारी ने बताया कि विभाग की निगरानी टीम को सक्रिय किया गया है, और तकनीकी संसाधनों जैसे जीपीएस ट्रैकिंग और ड्रोन सर्वे का भी सहारा लिया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को तत्काल पकड़ा जा सके। आने वाले दिनों में भी यह अभियान और अधिक प्रभावशाली ढंग से जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments