Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क हादसे में युवक की मौत, दो अन्य घायल

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो अन्य घायल

बसखारी अंबेडकर नगर। सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना बीते शुक्रवार की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 233 से सटे शिवतारा लिंक मार्ग पर हुई। बताया जाता है कि रणविजय पुत्र रघुनाथ उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी मथरा रसूलपुर बुकिया स्थित अपने मौसी के यहां ब्रह्मभोज में आया था। शुक्रवार शाम 6:30 बजे के करीब युवक बाइक से घर जाने के लिए निकला था। और राष्ट्रीय राजमार्ग 233, शिव तारा लिंक मार्ग पर जा रही साइकिल से पीछे से भिड़ कर गंभीर रूप से घायल हो गया। वही इस दुर्घटना में साइकिल सवार रामजियावन यादव वरम सुवाल निषाद भी घायल हो गए। बताया जाता है कि मृतक युवक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं साइकिल सवार घायलो को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मृतक युवक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था, जिसकी मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस संदर्भ में थाना प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही आगे की अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments