Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारालोद ने किया प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की घोषणा

रालोद ने किया प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की घोषणा

अयोध्या। प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के बाद रालोद के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव ने प्रकोष्ठों के अध्यक्षो व महानगर अध्यक्ष की घोषणा की है। जिला महासचिव रामशंकर वर्मा ने बताया कि अनिल कुमार वर्मा को युवा जिलाध्यक्ष, डॉ शांति देवी एडवोकेट को महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, शरद यादव को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, अरविंद सिंह को महानगर अध्यक्ष, अमित कुमार पांडे को महानगर अध्यक्ष (युवा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर अवध क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा नवनियुक्त सभी पदाधिकारी से अपेक्षा की जाती है कि अपने-अपने संगठन एक माह में विस्तार करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करें। जिससे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत किया जा सके और गरीबों किसानों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments