Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो घंटे की थाना प्रभारी बन रिया ने की जनसुनवाई

दो घंटे की थाना प्रभारी बन रिया ने की जनसुनवाई

बसखारी अंबेडकर नगर। सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से चलाए जा रहे क्रांतिकारी अभियान मिशन शक्ति के तहत इंटर की छात्रा को दो घंटे के लिए बसखारी थाना प्रभारी बनाकर मिशन शक्ति अभियान के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक बसखारी जय प्रकाश सिंह यादव के द्वारा एस बी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी 12वीं की छात्रा रिया त्रिपाठी को दो घंटे के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक बसखारी बनाया गया। दो घंटे के लिए प्रभारी निरीक्षक बनी रिया ने पुलिस की कार्यशैली को समझा और आए हुए मामलों पर जनसुनवाई की। इस दौरान कुल चार प्रकरण आए। जिसको भलीभांति सुनकर उसके निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। इसके बाद रिया ने थाना परिसर व मेस का भी निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments