Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याऋचा उपाध्याय बनी संस्कार भारती की महानगर अध्यक्ष

ऋचा उपाध्याय बनी संस्कार भारती की महानगर अध्यक्ष

अयोध्या। संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष अंशुमाली टंडन ने ऋचा उपाध्याय को अयोध्या महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ऋचा उपाध्याय पूर्व में अयोध्या महानगर में महामंत्री के दायित्व पर कार्य कर चुकी है। ऋचा साकेत महाविद्यालय के  हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ जनार्दन उपाध्याय की सुपुत्री हैं।

अवध प्रांत के प्रांतीय मंत्री हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि संस्कार भारती भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगो से समाज को अवगत कराने के साथ उसमें राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को जागृत करने का कार्य करती है। अयोध्या की कला व संस्कृति पूरे विश्व के लिए शोध व आकर्षण का विषय है। संस्कार भारती की अयोध्या महानगर टीम की जिम्मेदारियां जिससे और बढ़ जाती है।

ऋचा उपाध्याय ने प्रदेश एवं प्रांतीय नेतृत्व के प्रति  आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता महानगर इकाई के पूर्ण गठन के पश्चात अयोध्या महानगर के कलाकारों के हित में सभी आवश्यक गतिविधियों को संचालित करना होगी।

ऋचा उपाध्याय के अध्यक्ष मनोनीत होने पर संस्कार भारती अयोध्या के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू आदि ने अपनी शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments