Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedपच्चीस हजार का इनामियाँ चढ़ा पुलिस के हत्थे

पच्चीस हजार का इनामियाँ चढ़ा पुलिस के हत्थे

जलालपुर, अंबेडकर नगर। सम्मनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 हजार के इनामिया वांछित/ वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया जहां से उसे जेल रवाना कर दिया गया।

शासन द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधी एनबीडब्ल्यू की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा अपर पुलिस संजय राय अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सुरेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में थाना सम्मनपुर की पुलिस टीम द्वारा 30 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर बरियावन चौराहे से 25 हजार के इनामिया तारक गौड़ पुत्र मुरली गौड़ निवासी बैसपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, इसके ऊपर पूर्व में बसखारी व जहागीरगंज में लगभग आधे दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी, कृष्ण कुमार सिंह, पवन यादव, मनीकुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments