Friday, May 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा


अयोध्या। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा व्यवस्था, दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की जानकारी लेते हुए सभी ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर कराई जाए तथा जहां निर्माण कार्य चल रहा हो वहां सुरक्षित मार्ग डाइवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी प्रमुख मार्गों पर स्पष्ट साइनेज लगाने और अवैध कटों को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में आरटीओ विभाग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रवर्तन कार्य बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की मासिक समीक्षा करने और दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस दौरान एसपी यातायात अयोध्या प्रताप सिंह, एनएच, पीडब्ल्यूडी, बीएसए सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments