Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररिटायर्ड फौजी ने ससुराल में खाया जहर, मौत

रिटायर्ड फौजी ने ससुराल में खाया जहर, मौत


कटेहरी अंबेडकर नगर। रिटायर्ड फौजी ने ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार के लोग घटना की सूचना रात में पुलिस को दे दिया तथा इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए जहां उसकी मौत होने की चर्चा है।

अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के गांव खूखूतारा निवासी  अनिरुद्ध कुमार पुत्र राधेश्याम नट फौज से रिटायर है उनके खाते में लगभग 10 लख रुपए जमा था। बताया जा रहा है कि वह शराब का सेवन करते थे।अनिरुद्ध कुमार के दो भाई बृजेश कुमार नट अतुल कुमार नट थे ,आए दिन शराब पिलाकर उसका पैसा हड़पने की तलाश में लगे रहते थे। मृतक अनिरुद्ध की शादी अकबरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मूसेपुर गिरंट(कौडहा) में  रीता देवी पुत्री राम लौट  के साथ हुआ था। रीता देवी यहीं पर जमीन खरीद कर मकान बनवा कर रहती हैं, वह आंगनवाड़ी में कार्य करती हैं।  अनिरुद्ध भी आकर रहता था पत्नी रीता के अनुसार उसके ससुराल वालों ने लगभग चार लाख रूपए निकाल लिए थे लगभग छः लाख रूपया खाता में बचा था, उसको पत्नी रीता देवी ने  निकलवा लिया। जब  इस बात की जानकारी उसके ससुराल वालों को हुईं तो अनिरुद्ध को आए दिन शराब पिलाकर मारने पीटने का सिलसिला शुरू हो गया। पत्नी रीता ने बताया कि 28 जुलाई की शाम को ससुराल के लोग शराब पिलाकर मारपीट कर अन्नावा बाजार छोड़कर चले गए किसी तरह वह अपने ससुराल पहुंचे रात में ही बगल स्थित अपने फूफा राजित राम नट के घर गये वहीं पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

फूफा के घर के कुछ लोगों ने  जेब से जहरीला पदार्थ निकल कर खाते देखा था।  थोड़ी देर में हालत बिगड़ने लगी तो मायके वालों ने रात में घटना की सूचना पुलिस को दिया और इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments