Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआठ माह बाद भी नहीं ख़ाली कराया जा सका आवासीय पट्टा

आठ माह बाद भी नहीं ख़ाली कराया जा सका आवासीय पट्टा


जलालपुर, अंबेडकर नगर। 8 माह पूर्व आवासीय पट्टा निरस्त होने के बावजूद भी खाली ना कराए जाने से प्रार्थी ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौप कर खाली कराए जाने की मांग किया है। मामला जलालपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत जगतूपुर बिल्टई का है। प्रार्थी ईश्वरदेव सिंह पुत्र दल सिंगार निवासी जगतूपुर बिल्टई ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि प्रार्थी द्वारा आवासीय पट्टा निरस्त होने हेतु एक दावा जिलाधिकारी  न्यायालय में दाखिल किया था जिससे 40 लोगों को का पट्टा  19 -12- 2022 को  निरस्त कर दिया गया इसके बावजूद भी विपक्षी गण कब्जा बनाए हुए हैं और खाली नहीं कर रहे हैं। बताते चले की एक दशक पूर्व तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा 40 लोगों को अवैध ढंग से पट्टा दिया गया था जिसको अवैध ढंग से पट्टा दिये जाने का विरोध करते हुए गांव निवासी ईश्वर देव सिंह ने जिलाधिकारी न्यायालय मे एक वाद दायर किया था जो 30- 10- 2017 को पट्टे को निरस्त कर दिया गया था। लेकिन पुनः विपक्षियों द्वारा वाद दायर किया गया जो दूसरी बार भी न्यायालय से19-12-2022 को खारिज हो गया था। इसी मामले को लेकर प्रार्थी द्वारा उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर खाली कराए जाने की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments