Monday, June 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक माह में पूरी होगी सीवर लाइन के लिए काटी गई सड़को...

एक माह में पूरी होगी सीवर लाइन के लिए काटी गई सड़को की मरम्मत


◆ रुकेगी प्रवर्तन दल की मनमानी, नालों से लेकर शहर की सफाई व्यवस्था होगी मजबूत


◆ नगर विधायक का पत्र मिलने के बाद एक्शन में आया नगर निगम, नगर आयुक्त ने भेजी आख्या


अयोध्या। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का पत्र मिलने के बाद नगर निगम एक्शन में आ गया है। सीवर लाइन के लिए काटी गई सड़को के पुर्नस्थापना का कार्य एक माह के भीतर पूर्ण हो जाएगा। इसके लिए अनुबंधित फर्म को विभाग ने नोटिस दिया है। प्रवर्तन दल की मनमानी पर रोक लगेगी तथा नालों से लेकर शहर की सफाई व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के नगर निगम के विभिन्न विभागो के अधिकारी नामित करके उनके नम्बर सार्वजनिक किए गए है।

नगर विधायक द्वारा नगर निगम में व्याप्त कमियों को दूर करने तथा जनता की विभाग के प्रति अपेक्षाओं को देखते हुए 26 मई को बैठक कर पत्र दिया था। जिसमें 18 बिन्दुओं पर नगर निगम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। पत्र में उल्लेखित ज्यादातर कमियों को दूर करके उसकी आख्या नगर आयुक्त ने विधायक को भेजी है। वहीं नगर निगम ने अपनी कार्यप्रणाली में पत्र मिलने के बाद कई सुधार भी किए है। जिसका लाभ नगर निगम क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

इसमें अतिक्रमण हटाने, नालों की सफाई, घर-घर कूड़ा उठान, महिला व जिला अस्पताल के नालों की सफाई, खराब पड़े प्याऊ, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, गुप्तारघाट और सूर्यकुंड की सफाई, हेल्थ एटीएम के प्रचार-प्रसार, मेडिकल वेस्ट के निस्तारण, पार्कों के रखरखाव, लावारिस पशुओं, मृत पशुओं के निस्तारण, सीवर लाइन के लिए काटी गई सड़कों के पुनर्स्थापन और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण समेत 18 बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।

नगर आयुक्त की ओर से भेजी गई आख्या में बताया गया है कि शहर के बड़े और छोटे नालों की सफाई अभियान चल रहा है। घर.घर कूड़ा संग्रहण के लिए 404 स्वच्छता कर्मी लगाए गए हैं। सार्वजनिक शौचालयों के संचालन और सफाई की व्यवस्था नियमित बताई गई है। गुप्तारघाट और सूर्यकुंड की सफाई के साथ पेयजल व्यवस्था, मेडिकल वेस्ट के निस्तारण, पार्कों के रखरखाव और आवारा पशुओं के लिए 122 स्थानों पर पानी की व्यवस्था किए जाना बताया गया है। नगर निगम ने जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर उनके मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए हैं। वहीं मृत पशुओं के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाने की जानकारी दी गई है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शहरवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त के साथ बैठक कर पत्र सौंपा गया था। नगर आयुक्त ने विस्तृत आख्या उपलब्ध कराई है, जिन कार्यों का उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है, उनकी वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा। यदि कहीं भी लापरवाही या रिपोर्ट और जमीनी हकीकत में अंतर पाया गया तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कराई जाएगी। किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments