Thursday, May 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररेलवे लाइन किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

रेलवे लाइन किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव के निकट रेलवे लाइन पर गुरुवार को लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खालिसपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना तत्काल मालीपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच-पड़ताल की, लेकिन युवक के पास से कोई पहचान पत्र अथवा अन्य कागजात बरामद नहीं हो सके, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई।
प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी चलती ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments