Saturday, May 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबिना परमिट स्कूल वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त: आरटीओ

बिना परमिट स्कूल वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त: आरटीओ


– तत्काल फिटनेस, बीमा, पंजीयन, पीयूसीसी, परमिट वैध करायें सभी वाहन स्वामी


अयोध्या। सभी शैक्षणिक संस्थानों के वाहनों को स्कूल यान परमिट से आच्छादित कराने की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आरटीओ प्रशासन अयोध्या ऋतु सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वाहन पोर्टल और स्कूल वाहन पोर्टल पर प्रदर्शित ऐसे समस्त वाहनों जिनका परमिट समाप्त हो गया है अथवा परमिट प्राप्त नहीं किया है, इसको तत्काल नोटिस, दूरभाष, व्यक्तिगत संपर्क, शिक्षा विभाग आदि के माध्यम से सभी प्रपत्र यथा- पंजीयन, पुनः पंजीयन, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र वैध कराकर परमिट हेतु आवेदन करायें व उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के माध्यम से ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द कराने की कवायद करें।
उन्होंने बताया कि आरटीओ द्वारा पूर्व में भी एआरटीओ, प्रवर्तन अधिकारियों और टेक्निकल अधिकारियों को ऐसे स्कूलों का विवरण निरन्तर प्रेषित करते हुए कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी दिये गये थे मण्डलीय कार्यालय से भी सीधे डिफाल्टर्स को नोटिस भेजे गये और शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक, सभी डीआईओएस व बीएसए से भी अनुश्रवण व पत्राचार किया गया था । किन्तु समीक्षा में पाया गया कि प्रत्येक जनपद में कई स्कूल वाहनों के पंजीयन निलंबन जैसे सुल्तानपुर में 457 नोटिस और 174 निलंबन, अमेठी में 231 नोटिस और 114 निलंबन किये जाने के बावजूद कई स्कूल स्वामी/प्रबंधन परमिट, फिटनेस प्रपत्र वैध कराने में लापरवाही और उदासीनता बरत रहे हैं जो बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत बेहद आपत्तिजनक है।
अतः पर्याप्त नोटिस देने के बावजूद और निलंबन की अवधि पूर्ण होने वाले, परमिट हेतु वैध आयु सीमा 15 वर्ष पूरे हो जाने वाले स्कूल वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र निरस्तीकरण व अन्य नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही अगले 03 दिन में करते हुए एआरटीओ अपनी रिपोर्ट मण्डलीय आरटीओ कार्यालय को भेजें अन्यथा शिथिलता बरतने पर उच्च स्तर को सूचित किया जाएगा। एआरटीओ सुल्तानपुर और अमेठी को विशेषरूप से सर्वाेच्च प्राथमिकता पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में अयोध्या के एआरटीओ प्रशासन आर.पी. सिंह व अन्य कर्मचारी व अम्बेडकरनगर, अमेठी व सुल्तानपुर के एआरटीओ ने वीडियो काफ्रेसिंग के जरिये प्रतिभाग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments