Friday, March 6, 2026
HomeNewsराष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी ने राम नवमी पर आयोजित किया भण्डारा

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी ने राम नवमी पर आयोजित किया भण्डारा

अयोध्या। राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टीके तत्वाधान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह के नेतृत्व में विजयनगर गाजियाबाद केन्द्रीय कार्यालय पर रामनवमी के उपलक्ष्य में भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में हजारों की संख्या में लोगो ने प्रसार ग्रहण किया। पार्टी के  पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी भी शामिल रहे।



राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह ने बताया कि भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने से व्यक्ति आध्यात्मिक उर्जा मिलने के साथ उसके भीतर सामूहिकता व समरसता का विकास होता है। सामूहिकता विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहायक होती है। हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम के भाव को अपने भीतर आत्मसात करते हुए समाज के प्रति अपना योगदान देने की है।
उन्होने कहा कि रामायण का अध्ययन हमें आदर्श, मर्यादा व अनुशासन की शिक्षा प्रदान करता है। जिस परिवार में भगवान के राम की चर्चा होती है। रामचरितमानस का पाठ होता है वहां स्वतः प्रसन्न्ता व समृद्धि आती है। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव नीलमणि श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अंकुर चौधरी, सचिव महिला मोर्चा मोनिका गौतम, अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रियासत अली, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा नैन्सी सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments