Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने उत्साह पूर्वक मनाया भारतीय नववर्ष

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने उत्साह पूर्वक मनाया भारतीय नववर्ष


अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ करियप्पा नगर ने भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रदिप्रदा युगाव्द 5127 विक्रम संवत 2082 रविवार 30 मार्च 2025 के अवसर पर नहरबाग स्थित मैत्री मण्डप के सभागार में कार्यक्रम का आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ0 केशव बलिराम हेडगेवार और प्रथम संघ चालक सदाशिव गोलवरकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया।  पुष्पांजलि और ध्वज प्रणाम कर स्वयं सेवकों ने नूतन वर्ष में प्रवेश और नवरात्रि प्रारम्भ की एक दूसरे को तिलक लगाकर व बधाई दिया।

 इस अवसर पर अयोध्या महानगर सह-सेवा प्रमुख उपेन्द्र मणि का ने बौद्धिक दिया। उक्त जानकारी समरसता प्रमुख करियप्पा नगर दिनेश जायसवाल ने दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संघ चालक टीबी सिंह, सह-संघ चालक रमेश गुप्ता, सह-नगर कार्यवाह विनोद तिवारी, अवध किशोर, सतीश, व्यवस्था प्रमुख धीरेश्वर, सुशील, कीर्तिदेव, अधिवक्ता परिषद् अध्यक्ष अरविन्द कौल, अनिल, रवीन्द्र, संजय निषाद, रघुनाथ, अभिषेक, दिनेश, प्रफुल्ल, किशन, बुद्धिपाल सहित तमाम स्वयं सेवक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments