Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा नें प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत तिकोनिया पार्क में...

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा नें प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन

0

अयोध्या। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. रामधारी दिनकर ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में एससी, एसटी, ओबीसी समाज के लोगों पर अन्याय व अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बच्चियों से दुष्कर्म और छात्रों की हत्याओं पर सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा, उल्टा उनके परिवारों को जेल में डाला जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इन घटनाओं की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराई जाए, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके अलावा ईवीएम हटाने, आरक्षण की बहाली, राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा जैसे मुद्दे भी प्रमुख रहे। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष आशीष पटेल, मंडल अध्यक्ष संदीप पाल, अजय वर्मा, पूनम कौशल, रंजीता पाल, लक्ष्मण निषाद, विजय वर्मा, शोभा बौद्ध, अनीता चौधरी, परशुराम निषाद, राम सुखपाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version