Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररशीदा ने बढ़ाया जिले का मान, पास की यूपीएससी की परीक्षा

रशीदा ने बढ़ाया जिले का मान, पास की यूपीएससी की परीक्षा

बसखारी अंबेडकर नगर। लोक सेवा आयोग के द्वारा जारी यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम इस बार रामडीह सराय के लिए भी खुशियों का सौगात लेकर आया है। देश की प्रतिष्ठित आईएएस परीक्षा में बसखारी थाना क्षेत्र के रामडीह सराय की निवासिनी रशीदा खातून ने 354 रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनके पिता रहम नबी खान वर्तमान समय में उन्नाव जनपद में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त हैं। रशीदा खातून जामिया आरसीए से इस परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी ने एक बार फिर यूपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। जामिया आरसीए के कुल 23 छात्रों का यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयन हुआ।जिसमें रशीदा खातून का नाम भी नाम शामिल है। देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में रशीदा खातून के चयनित होने पर उन्हें व उनके पिता को बधाइयां देने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। वर्तमान समय में रशीदा खातून दिल्ली में है।और उनके माता-पिता लखनऊ में है। इन्होंने अपनी प्रारंभिक परीक्षा मॉडल कॉलेज लखनऊ व स्नातक की परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है।उनके बड़े भाई राशिद खान अकाउंटेंट है।और छोटे भाई रशीद खान सीए कर रहे हैं। उनके आईएएस परीक्षा में चयनित होने पर उनके गांव रामडीह सराय में भी खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments