◆ घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में रिकार्ड
◆ दो नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के बढ़ई के पुरवा में स्थित रूदौली ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह के आवास पर शुक्रवार की भोर ताबड़तोड फायरिंग की गई। फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। घटना के समय पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता सर्वजीत सिंह घर पर नहीं थे। मामले में कैंट थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में तीन हमलावर दिखाई दे रहें है। जिसमें एक आगे बढ़ कर फायरिंग करता दिख रहा है। फुटेज में गाडियों के शीशे तोड़ते भी हमलावर दिख रहे हैं।
