Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापरिषदीय स्कूलों में तेजी से बदलाव, कायाकल्प मिशन तेज रफ्तार में

परिषदीय स्कूलों में तेजी से बदलाव, कायाकल्प मिशन तेज रफ्तार में


अयोध्या। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब बदलाव साफ दिखाई देने लगा है। कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों को आधुनिक और सुरक्षित स्वरूप देने की कवायद अब तेज मोड में है।  जिले में कुल 1791 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद्र के अनुसार स्कूलों में निर्धारित 19 पैरामीटर पर विकास कार्य किया जा रहा है। अब तक इन मानकों पर 1986 बार कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जिसका अर्थ है कि कई विद्यालयों में एक से अधिक घटकों पर सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि 16 पैरामीटर पर अधिकांश विद्यालय मानकों पर खरे उतर चुके हैं। कुछ विद्यालयों में तकनीकी, कानूनी और स्थलगत कारणों से कार्य लंबित है। रुदौली के कैथी विद्यालय में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या के कारण निर्माण नहीं शुरू हो सका, जबकि पांच स्कूल कोर्ट में लंबित प्रकरणों के चलते अभी इस प्रक्रिया से बाहर हैं। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बंधवा में इन दिनों तेजी से मरम्मत और विकास कार्य जारी है।


नयी शिक्षा नीति के तहत मॉडल स्कूलों की तैयारी


राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत जिले में दो मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय और एक अभ्युदय विद्यालय विकसित किए जा रहे हैं। मॉडल विद्यालयों के लिए भूमि चयन पूरा हो चुका है और प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है, जबकि अभ्युदय विद्यालय के लिए उपयुक्त भूमि का चयन अभी जारी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments